नोएडा में नवरात्र तक 26 सेक्टरों में मिलने लगेगा गंगाजल

नोएडा में नवरात्र तक 26 सेक्टरों में मिलने लगेगा गंगाजल

Noida: नोएडा शहर में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। खबर यह है कि सालों से गंगाजल पानी की मुराद पाले 26 सेक्टरों के लाखों लोगों के घरों तक इस साल नवरात्र तक गंगाजल पहुंचना शुरू हो जाएगा। अक्टूबर 2024 तक पूरी होने का लक्ष्य रखा गया है। गंगाजल परियोजना का करीब 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

उप्र जल निगम कर रही है। परियोजना पर 304.18 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। इसमें 228.14 करोड़ रुपए प्राधिकरण खर्च कर रहा है।

परियोजना से नोएडा को कुल 330 एमएलडी गंगाजल की सप्लाई हो जाएगी। वर्तमान में 240 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। यह योजना 50 क्यूसेक गंगाजल की है। जिसमे नोएडा का 75 प्रतिशत 37.50 क्यूसेक गंगाजल नोएडा को मिलेगा। बाकी गाजियाबाद को सप्लाई किया जाएगा।

14 मार्च 2018 को योजना पर कार्य शुरू किया गया। 30 नवंबर 2021 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इस योजना को अब अक्टूबर 2024 तक पूरा किया जाएगा। प्राधिकरण ने बताया कि इस लाइन को चालू करने के लिए कई स्थानों पर इंटरकनेक्ट किया जाना है। ये कार्य किया जा रहा है। इसके बाद लाइन टेस्टिंग की जाएगी। जिसके बाद गंगाजल की सप्लाई शुरू हो सकेगी। वर्तमान में प्राइमरी ट्रीटमेंट का कार्य 100 प्रतिशत पूरा किया जा चुका हैं। 120 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य करीब पूरा हो चुका है। 1500 एमएमडाया की 7.8 किमी लंबाई में पाइप बिछाने के का काम किया जा रहा है। फिलहाल ये पैंच पूरा होने के बाद लोगों को गंगाजल मिलेगा।

इस परियोजना से 26 सेक्टरों के लाखों लोगों को गंगाजल की आपूर्ति की जा सकेगी। इसमे सेक्टर-122,128,130,131,133,134,135,137,143,144,145,143बी,146,147,151,168,शामिल है। इन सेक्टरों में करीब 6 लाख लोग रहते है। साथ ही इनमे से कुछ सेक्टर औद्योगिक विकास के है।