नोएडा में महकेंगे 4 हजार से ज्यादा प्रजाति के फूल, होगा फ्लॉवर शो

नोएडा में महकेंगे 4 हजार से ज्यादा प्रजाति के फूल, होगा फ्लॉवर शो

Noida: सेक्टर-33 के शिवालिक पार्क (Shivalik Park) में 20 फरवरी से लोग नयनाभिराम 4000 से अधिक प्रजाति के पुष्पों का दीदार कर सकेंगे। 22 फरवरी तक चलने वाले फ्लॉवर शो (Flower Show) में पुष्पों से बना 35 फीट ऊंचा बाबा विश्वनाथ का मंदिर आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

उद्यान विभाग की प्रभारी व एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी (Flower show) में पुष्प प्रदर्शनी के बाहर सेल्फी प्वाइंट बनाये जाएंगे। पार्क का लैंड स्केप फ्लावर शो के लिए तैयार किया जा रहा है। यहा काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा प्रदेश के अन्य मैन्यूमेंट को भी फूलों से बनाया जाएगा। इसके अलावा जंगली जानवरों की अलग से गैलरी भी होगी। जिसको भी अलग-अलग प्रजातियों के फूलों से बनाया जाएगा।

फ्लावर शो (Flower Show) में पहली बार दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें वे अपनी प्रतिभा को दिखा सकेंगे। इसके इंतजाम किए जा रहे है। एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि शो के दूसरे दिन प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। पहले दिन उद्घाटन सेरेमनी और बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस शो में पेड़ों के रखरखाव से लेकर कचरे से आर्गेनिक खाद बनाने के तरीकों से भी वाकिफ कराया जाएगा।

फ्लावर शो (Flower Show) में 80 से अधिक स्टॉल उद्यान प्रेमियों की ओर लगाए गए है। इसमें 38 नर्सरी और कुछ तो कलिम्पोंग और भीमताल से लाए गए है। बीज, खाद, पौध, खेती के औजार, उद्यान का सजावटी सामान, कीटनाशक गमले यहां लाए जा रहे है। इसके अलावा जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

उद्यान एवं लैंड स्केपिंग प्रतियोगिता, सब्जियों पर नक्काशी कलर, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता, पुष्प प्रदर्शनी, बोनसाई, कैक्टस, और सकुलेंट्स, फोलिऐज एंव सजावटी पुष्पाकृतियां, हैंगिंग बास्केट्स, वर्टिकल गार्डन, इकेबाना शामिल है। यहां इस बार कैक्टस, बोनसाई, फलों एवं सब्जियों के अलावा कई सरकारी और निजी संस्थानों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।