नोएडा के युवक ने कर दी सारी हदें पार, कर डाला बड़ा काण्ड

Noida: नोएडा में रहने वाले एक युवक ने सारी हदें पार कर दी हैं। शराब के नशे में चूर होकर नोएडा के युवक ने बहुत बड़ा काण्ड कर डाला है। नोएडा में हुआ यह काण्ड इतना बड़ा है क इस काण्ड को सुनकर नोएडा पुलिस भी हैरानी में पड़ गई है। नोएडा शहर के हर कोने में नोएडा में हुए इस दिल दहला देने वाले काण्ड की चर्चा हो रही है।
शायद आपको यकीन नहीं होगा किन्तु यह सत्य घटना है। नोएडा में रहने वाले एक युवक ने शराब के नशे में घुत्त होकर अपना प्राइवेट पार्ट कैंची से काट डाला। घटना के तुरंत बादा यह अफवाह भी फैली कि युवक का प्राइवेट पार्ट उस युवक की महिला मित्र ने काट डाला है। नोएडा पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि नोएडा के इस युवक ने शराब के नशे में अपना प्राइवेट पार्ट खुद ही काट डाला है।
इस युवक के काण्ड की जानकारी जब नोएडा पुलिस को मिली तो पुलिस भी चौंक गई। नोएडा पुलिस को सूचना दी गई थी कि थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के गांव बिशनपुरा में एक युवक ने नशे की हालत में अपना प्राइवेट पार्ट कैंची से काट लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युवक के साथ एक महिला भी मौजूद थी। गंभीर अवस्था में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। 23 वर्षीय युवक मूल रूप से बिहार के खगडिय़ा जिले का निवासी है और गांव बिशनपुरा में किराए के कमरे में रहता था। उसके साथ एक 30 वर्षीय महिला भी रह रही थी। पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली कि युवक नशे की हालत में है और उसने खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले गई।
महिला ने पुलिस को बताया कि वो पिछले दो वर्षों से युवक के साथ लिव-इन में रह रही है। पहले उसका विवाह हो चुका था, लेकिन पति को छोडक़र उसने अब इस युवक के साथ अपना जीवन बसा लिया है। युवक मजदूरी करता है, लेकिन उसे नशे की लत भी है। पुलिस को दिए अपने बयान में उसने स्वीकार किया कि नशे की हालत में उसने ये कदम उठाया। इस घटना की सूचना मिलते ही नोएडा पहुंचे युवक के परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।
नोएडा में जैसे ही युवक के इस काण्ड की चर्चा फैली वैसे तरह-तरह की बात होने लगी। चर्र्चा यह भी फैली कि महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे, लेकिन नोएडा पुलिस के अनुसार, जब ये घटना हुई, उस समय महिला अपने कमरे में सो रही थी। पुलिस ने ये भी पुष्टि की है कि युवक अब खतरे से बाहर है।