कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस सिपाही को SUV ने मारी टक्कर

दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को टक्कर मारने की वीडियो सामने आई है। कनॉट प्लेस के बाहर सर्किल में हादसा हुआ था। यहां पुलिस का जवान पिकेट लगाकर वाहनों की जांच कर रहा था। उस समय एक तेज गाड़ी आई और पुलिकर्मी को टक्कर मारकर भाग गई। कार ने पिकेट को टक्कर मारते ही पुलिसकर्मी हवा में उछलकर नीचे गिर गए। सिपाही को अस्पताल भेजा गया। जो स्थान उन्हें इलाज के बाद छोड़ दिया गया है।
घटना 24 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे घटित हुई। दिल्ली पुलिस का सिपाही रवि सिंह कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर पिकेट लगाकर वाहनों की चैकिंग कर रहा था। तभी 52 साल का आरोपी 52 रामलखन अपनी तेज रफ्तार स्कॉर्पियों से सिपाही को टक्कर मारता हुआ फरार हो गया। टक्कर लगते ही सिपाही हवा में उछल गया और नीचे गिरने से घायल हो गया। उसे तुरंत साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी मिल गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
सीसीटीवी में एक एसयूवी को अचानक तेज रफ्तार से आते हुए और सिपाही को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों को एसयूवी के पीछे जाते देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक स्टाफ ने कार चालक को पीछा करके गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।