घटना सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड की शुक्रवार रात तीन बजे की है। सोसाइटी के 12 नंबर टावर की 21वीं मंजिल पर दो सहेलियों के साथ रहने वाली मूलरूप से मुरादाबाद की उन्नति (21) गुरुग्राम से मास कम्युनिकेशन के तृतीय वर्ष की छात्र थीं। पुलिस के मुताबिक, उन्नति सहेली के साथ एक पार्टी में गई थीं। वहां से दोनों देर रात लौटी थीं।
तीन बजे उन्नति किसी से फोन पर बात कर रही थीं। फोन पर ऊंची आवाज में बात करते हुए झगड़ा हो रहा था तभी उन्नति ने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई। उन्नति की सहेली ने गार्डों को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस मृतका के सहेलियों से पूछताछ कर रही है। अभी परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।